किसी के साथ जीवनभर रहना मुश्किल : जोशुआ

लॉस एंजेलिस, 16 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जोशुआ जैकसन का मानना है कि किसी एक के साथ जीवनभर रहना मुश्किल है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि जर्मन अभिनेत्री डायने क्रूगर के साथ उनके संबंध अब भी मजबूत हैं, क्योंकि दोनों अपने संबंध को कामयाब बनाए रखने की लिए प्रयासरत हैं। जोशुआ पिछले नौ साल से क्रूगर को डेट कर रहे हैं।

अमेरिका की एक साप्ताहिक पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, जोशुआ (36) ने कहा, “किसी एक के साथ जीवनभर साथ रहना मुश्किल है। लेकिन पिछले नौ साल में मैंने यह महसूस किया कि यदि आप ऐसा करने के लिए बाध्य हैं तो आप ऐसा करेंगे।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जोशुआ वर्ष 2006 से ही क्रूगर के साथ डेट कर रहे हैं। लेकिन पूर्व में भी उन्होंने कहा था कि उनके शादी करने की आसार कम हैं।

यह पूछने पर कि क्या वह शादी में विश्वास करते हैं। जोशुआ ने कहा, “हां, लेकिन मैं धार्मिक नहीं हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493