किसी भी उम्र का किरदार निभाने में आपत्ति नहीं : रेशमी

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ‘कयामत’, ‘माता की चौकी’ और ‘बुद्ध’ जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रेशमी घोष पौराणिक धारावाहिक ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में कैकयी की भूमिका के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि किरदार की उम्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।

रेशमी ने कहा, “इंडस्ट्री में 17 साल काम करने के बाद, ईमानदारी से कहूं तो मैं किरदार की उम्र को प्राथमिकता नहीं देती। यहां तक कि अगर मुझे दादी मां का किरदार भी मिले तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।”

उन्होंने कहा, “मैं शैलियों के बीच अंतर नहीं कर पाती। इस शो में महत्वूपर्ण किरदार के साथ हिंदी के संवाद बोलना काफी अच्छा है।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला धारावाहित ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ भगवान हनुमान की कहानी भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी देवी रुक्मणी के ²ष्टिकोण से दिखाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493