किसी हिट सीरीज का निर्देशन चुनौतीपूर्ण : मुजम्मिल

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘कसौटी जिंदगी की’ रिबूट के निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने वाले मुजम्मिल देसाई का कहना है कि ऐसी सीरीज की कमान संभालना जो अतीत में लोकप्रिय रही हो काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

देसाई ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, “ऐसी सीरीज का निर्देशन करना जो बहुत बड़ी हिट रही हो, एक बड़ी चुनौती है। यह ना सिर्फ एक चुनौती है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम सब ‘कसौटी जिंदगी की’ धुन सुनते हुए बड़े हुए हैं, जिस दिन मुझे यह बताया गया कि मैं इस शो का निर्देशन करने वाला हूं, उस दिन मैं काफी भावुक हो गया था।”

उन्होंने कहा, “मैं इसे और बड़ा हिट सीरीयल बनाने के लिए सभी प्रयास करूंगा।”

इससे पहले देसाई बालाजी टेलीफिम्स के ‘तेरे लिए’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिल ही तो है’ जैसे शोज के लिए काम कर चुके हैं।

मूल ‘कसौटी जिंदगी की’ का प्रसारण कई सालों तक चला था और इसमें श्वेता तिवारी, सेजेन खान और रोनित रॉय ने काम किया था।

इस सीरीयल के रीबूट संस्करण का प्रीमियर स्टार प्लस पर 25 सितंबर को होगा, जिसमें पार्थ सामथान और एरिका फर्नाडिज काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493