दिल्ली हाफ मैराथन : भारतीयों में संजीवनी, अभिषेक ने मारी बाजी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को भारतीयों में एलीट वर्ग में अभिषेक पॉल और संजीवनी जाधव ने बाजी मारी।

राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस मैराथन में पुरुष एलीट वर्ग में अभिषेक और महिला एलीट वर्ग में संजीवनी ने खिताबी जीत हासिल की।

अभिषेक ने सभी को चौंकाते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। उन्होंने पिछली बार सातवां स्थान हासिल किया था। अभिषेक इस मैराथन में उतरने से पहले केरल में अपने पेट की समस्या का इलाज करा कर लौटे थे।

जीत हासिल करने के बाद अभिषेक ने कहा, “पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। यहां आने से पहले तबीयत खराब थी तो ईलाज कराके आया था। ऐसी स्थिति में जीत हासिल करने से काफी खुश हूं।”

पिछले साल तीसरे स्थान पर रहने वाले अविनाश साब्ले ने इस साल एक घंटे 04 मिनट 14 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अनुभवी खिलाड़ी और ओलम्पियन गोपी थोनकार एक सेकेंड से पीछे रहते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय महिलाओं में अंतिम 200 मीटर में काफी रोमांच देखा गया। आखिरी के 200 मीटर में संजीवनी ने बाकी की खिलाड़ियों को पछाड़ा।

इसके अलावा, दूसरे स्थान पर रहने वाली पारूल चौधरी ने एक घंटे 14 मिनट 01 सेकेंड का समय लिया। तीसरे स्थान पर मोनिका आत्रे रहीं जिन्होंने एक घंटे 16 मिनट 55 सेकेंड का समय लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493