किस्मत हमारे हाथ में है : कैलिस

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जैक्स कैलिस ने सोमवार को कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में टीम की किस्मत टीम के हाथों में ही है।

कोलकाता के दो मैच बचे हैं और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे दोनों मैचों में जीत की हर हाल में जरूरत है।

कोलकाता की टीम इस समय 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मंगलवार को कोलकाता का सामना अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा। राजस्थान के भी इस समय 12 अंक हैं, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में कोलकाता से पीछे है।

मैच से पहले कैलिस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “किस्मत अभी भी हमारे हाथों में है। अगर हम दो मैचों में अच्छी क्रिकेट खेलते हैं तो हम प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। हमारा ध्यान इसी पर है। हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं। बाकी के मैचों में क्या होगा इसकी हमें चिंता नहीं है।”

कोलकाता के अलावा पांच अन्य टीमें भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी से जब रन रेट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि हमें रन रेट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और हम दो मैच जीतते हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। यह हमारा दिमाग में है, लेकिन निश्चित तौर पर हम इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम मैच में जाते हैं तो हमारी प्राथमिकता जीत होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493