बार्सिलोना, 14 मई (आईएएनएस)। बार्सिलोना के डिफेंडर थोमस वर्मालेन चोटिल होने के कारण रियल सोसिएदाद के खिलाफ स्पेनिश लीग मैच में बार्सिलोना के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
बार्सिलोना ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी थोमस को मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या है। रविवार रात को लेवांते के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें मैदान पर से वापस बुलाया गया।
इस रोमांचक मैच में लेवांते ने बार्सिलोना को 5-4 से हराया था।
बार्सिलोना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “अगले मैच में थोमस टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे।”
सोसिएदाद क्लब के खिलाफ 20 मई को बार्सिलोना कैम्प नाउ स्टेडियम में उतरेगा।
dharmpath.com dharmpath