कान्स, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री किर्स्टेन डंस्ट 70वें कान्स फिल्म समारोह में अपने आगामी फिल्म ‘द बेगाइल्ड’ के प्रीमियर पर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और उनके आंसू छलक पड़े।
वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, डंस्ट रेड कार्पेट पर अपनी सह कलाकार निकोल किडमैन, एले फैनिंग व निर्देशिका सोफिया कोपला के साथ चलते समय अपने आंसू पोंछ रही थीं।
फिल्म ‘द बेगाइल्ड’, 1971 में इसी नाम से आई एक ड्रामा फिल्म का रिमेक है जिसमें क्लिंट ईस्टवुड ने भूमिका निभाई थी । यह फिल्म 23 जून को अमेरिका में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath