ब्रिटानिया का मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। नोटबंदी के बाद मांग में आई कमी के बावजूद एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही के दौरान मुनाफे में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है और यह 196.73 करोड़ रुपये रही।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की आय 6.98 फीसदी बढ़कर 2,193.63 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान यह 2,050.48 करोड़ रुपये थी।

वहीं, पूर्ण वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी के मुनाफे में 10.53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 843.69 करोड़ रुपये रही। वहीं, कंपनी की आय में 9.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 8,829.17 करोड़ रुपये रही।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने एक बयान में कहा, “नोटबंदी के बाद मांग में कमी के परिदृश्य और बाजार में चुनौतीपूर्ण वातावरण के बावजूद यह हमारे लिए अच्छी तिमाही रही है। हमें उम्मीद है कि बजट में सरकार द्वारा घोषित उपायों और इस वर्ष औसत से अधिक मॉनसून के पूर्वानुमान के कारण अगले तीन से छह महीनों में स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेगी।”

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की समेकित आधार पर मुनाफे में 5.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 210.76 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान यह 2,225.18 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493