‘कुंदुज हमले में पाकिस्तान शामिल नहीं’

इस्लामाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने कहा है कि अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में हुए तालिबान हमले में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां शामिल नहीं हैं।

आईएसपीआर ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान की ओर से हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।”

समाचार-पत्र ‘न्यूज इंटरनेशनल’ की रपट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा है कि ऐसे आरोप अफगानिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाते हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान ने 28 सितंबर के हमले के दौरान कुंदुज शहर पर कब्जा कर लिया।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने तालिबान हमले का दोष पाकिस्तान पर लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493