आईएमएफ चीन के विकास दर अनुमान को लेकर आश्वस्त

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन द्वारा उठाए जा रहे कदम और अवसंरचना निवेश इस साल आर्थिक विकास के प्रमुख कारण हैं।

आईएमएफ के आर्थिक सलाहकार मॉरिस आब्स्टफील्ड ने कहा कि चीन का आर्थिक सुधार, कमोडिटी मूल्य में गिरावट और अमेरिकी मौद्रिक नीति का सामान्यीकरण की तरफ बढ़ना, ये तीन मुख्य कारक हैं, जो वैश्विक विकास दर को प्रभावित कर रहे हैं, जिसके कारण 2015 में वैश्विक विकास दर सिर्फ 3.1 फीसदी रहेगी।

चीन के फैसलों को लेकर आईएमएफ के समर्थन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के विशेष निकासी अधिकार बास्केट में चीन की मुद्रा युआन को शामिल करने के फैसले पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493