मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर ‘देवों के देव.. महादेव’ में देवी पार्वती का किरदार निभाने के बाद पूजा बनर्जी अब टेलीविजन धारावाहिक ‘कुबूल है’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। पूजा का कहना है कि यह चुनौतीपूर्ण है और उन्हें अपनी अभिनय क्षमता साबित करनी है।
पूजा ने कहा, “मैं एक नए किरदार के साथ प्रयोग कर रही हूं और यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। चूंकि लोग मुझे एक बहुत अच्छे और सकारात्मक व्यक्ति के रूप में जानते हैं, इसलिए अगर मैं नकारात्मक किरदार निभाती हूं तो इसके लिए मुझे काफी प्रयास करने होंगे।”
जी टीवी के इस धारावाहिक में पूजा आफरीन के रूप में नजर आएंगी और वह मुख्य किरदारों के लिए मुसीबतें पैदा करेंगी।
पूजा को उम्मीद है कि वह अपना किरदार सही ढंग से निभाएंगी।
उन्होंने कहा, “अगर मुझे अलग किस्म के किरदार मिलते हैं तो मैं उसे सही ढंग से करूंगी। इससे मैं अपनी प्रतीभा को साबित कर पाऊंगी, इसलिए इस तरह के किरदार में मैं खुद को एक कलाकार के रूप में साबित कर पाऊंगी।”
dharmpath.com dharmpath