नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को अपने कारोबारी पति राज कुंद्रा की सह-स्थापना वाले देश के पहले सेलिब्रिटी शॉपिंग चैनल ‘बेस्ट डील टीवी’ के ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन डॉट इन से हाथ मिलाने की घोषणा की। इस दौरान कुंद्रा भी मौजूद थे।
बेस्ट डील टीवी भारत का पहला सेलिब्रिटी शॉपिंग चैनल है। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और राज कुंद्रा इसके सह-संस्थापक हैं। कुंद्रा इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।
इस साझेदारी के तहत अमेजन डॉट इन बेस्ट डील टीवी के फैशन और जीवनशैली संबंधी उन उत्पादों को बेचेगा, जिन्हें शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, फराह खान और बिपाशा बसु सहित अन्य सिनेहस्तियों का समर्थन प्राप्त है।
कुंद्रा ने लांच मौके पर कहा, “यह संभवत: पहली बार है जब एक टीवी कॉमर्स और ई-कॉमर्स साइट ने उपभोक्ताओं की सेवा के लिए हाथ मिलाया है। यह हमें एक नया ग्राहक और अच्छी पहुंच दे रहा है। इस साझेदारी का मकसद हमारे दायरे को व्यापक बनाना है।”
dharmpath.com dharmpath