नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिससे मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार भी पड़ेगी।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 93 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath