कुंभ मेले से पहले पुणे-नासिक समुद्री विमानन सेवा शुरू

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सिंहस्थ कुंभ मेला से पहले मंदिरों के शहर नाशिक और पुणे के बीच समुद्री विमानन सेवा शुरू की गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

मारीटाइम एनर्जी हेली एयर सर्विसेज (मेहएयर) प्राइवेट लिमिटेड शुरू में इस मार्ग पर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवा का संचालन करेगी। बाद में मांग को देखते हुए अन्य दिन भी सेवा दी जा सकती है।

इस सेवा से दोनों शहरों के बीच की यात्रा करीब 50 मिनट में पूरी की जा सकती है। सड़क से इस दूरी को पूरा करने में अभी सात घंटे लगते हैं।

मेहएयर के निदेशक और सह-संस्थापक सिद्धार्थ वर्मा ने कहा, “नासिक एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य और विकसित औद्योगिक बाजार है। इस शहर में पुणे, मुंबई और अन्य गंतव्यों के लिए सेवा का व्यावहारिक बनाने की पर्याप्त क्षमता है।”

इस मार्ग पर सेसना 208ए एंफीबियस विमान को लगाया जाएगा। इसमें एक साथ नौ यात्री और दो चालक दल के सदस्य बैठ सकते हैं। उड़ान का संचालन नाशिक में एचएएल हवाईअड्डा और पुणे में लोहेगांव हवाईअड्डा के बीच किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493