सरकार ने 4 ब्रॉडबैंड उत्पाद पेश किए

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को चार ब्रॉडबैंड उत्पाद पेश किए, जिनका विकास सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने देश में ही किया है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “इन उत्पादों के साथ भारत दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता और अत्याधुनिक ब्रॉडबैंड आधारित सेवाओं की पहुंच के मामले में अन्य विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।”

प्रसाद ने कहा कि इससे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आधुनिक डिजिटल अवसंरचना आधार मिलेगा। इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल लांच किया है।

उत्पादों की लांचिंग के मौके पर केन्या के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मामलों के मंत्रिमंडलीय सचिव फ्रेड मरांगी ओकेंगो भी मौजूद थे।

सी-डॉट ने दो वाई-फाई उत्पाद-लांग डिस्टेंस वाई-फाई और सौर ऊर्जा चालित वाई-फाई लांच किया, जो कनेक्टिविटी की समस्या वाले ग्रामीण, पहाड़ी और वन क्षेत्रों तथा सुरंगों में उपयोग किए जा सकेंगे।

सी-डॉट ने हल्का ग्रीन पावर सोर्स का भी विकास किया है, ताकि वाई-फाई के लिए ग्रिड की बिजली पर निर्भर न रहना पड़े।

सी-डॉट ने इसके अलावा 100 जीबीपीएस की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) लिंक प्रणाली भी पेश की, जिसका नाम सुतीवरा रखा गया है। इसका उपयोग ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियां स्मार्ट शहरों, आईटी पार्को, औद्योगिक परिसरों तथा डाटा केंद्रों में कर सकेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493