कुछ ऐसी होगी बॉलीवुड की दिवाली

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, हुमा कुरैशी, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जैसी फिल्मी हस्तियां अपने ‘बॉलीवुड’ अंदाज में दिवाली मनाएंगे।

अमिताभ के एक करीबी सूत्र ने बताया कि ‘शहंशाह’ बुधवार रात दिवाली समारोह का आयोजन करेंगे। फिल्म जगत के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य इस समारोह में शामिल होंगे।

वहीं, सुपरस्टार सलमान खान 12 नवंबर को रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रचार में व्यस्त होंगे।

‘तमाशा’ फिल्म के कलाकार रणबीर और दीपिका ने दिवाली से पहले यहां एक छोटा सा उत्सव मनाया। वहीं, फरहान और श्रद्धा की दिवाली उनकी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की शूटिंग में बीतेगी।

हुमा भी अपनी आगामी फिल्म ‘व्हाइट’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। कृति सेनन और राधिका आप्टे भी दिवाली पर काम में व्यस्त होंगी।

‘मैं और चार्ल्स’ की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा पारंपरिक रूप से दिवाली उत्सव मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493