मोनिका डोगरा अपने दिवाली गीत के लिए उत्साहित

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री मोनिका डोगरा दो अन्य गायकों के साथ मिलकर अपना अगला हिंग्लिश गीत रिलीज करेंगी जो दिवाली पर आधारित एक गैर फिल्मी गीत है।

मोनिका यह गीत दिल्ली के लोकप्रिय संगीतकार-प्रतीक कुहद और उदय बेनेगल के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रही हैं।

गाना यू ट्यूब पर रिलीज होगा। इसका नाम अभी तय नहीं है।

मोनिका ने एक बयान में कहा, “हमारी संयुक्त प्रतिभाओं का समागम धमाकेदार है। सोशल मीडिया ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। गाने में जश्न और प्यार का समावेश है, बिल्कुल वैसा ही जिसकी हमें दिवाली पर जरूरत होगी।”

अभिनेत्री अपने फ्री स्टाइल संगीत के लिए विख्यात हैं।

इस गीत को हिट बनाने के लिए यह तिकड़ी लगातार मुलाकातें और स्काइपिंग कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493