कुडनकुलम की दूसरी इकाई रिसाव के कारण बंद

चेन्नई, 6 मई (आईएएनएस)। कुडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना (केएनपीपी) की दूसरी इकाई को पानी व वाष्प रिसाव के कारण बंद कर दिया गया है।

संयंत्र के संचालक न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने शनिवार को बताया कि दूसरी इकाई को 11 मई को शुरू किए जाने की संभावना है।

केएनपीपी के साइट निदेशक एच.एन. साहू ने यहां से 650 किलोमीटर दूर तिरुनेलवेली जिले में आईएएनएस को फोन पर बताया, “इकाई को वाष्प व पानी के रिसाव के कारण बंद किया गया है। हमें सबसे पहले रिएक्टर को ठंडा करना होगा और फिर सिस्टम को दुरुस्त करना होगा।”

एनपीसीआईएल की केएनपीपी में 1,000 मेगावाट के दो नाभिकीय विद्युत संयंत्र हैं, जिसका निर्माण रूसी उपकरणाों की मदद से हुआ है।

पहली इकाई 13 अप्रैल को सालाना रखरखाव व फिर से ईंधन भरने के लिए बंद की गई थी, जिसमें दो माह का समय लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493