चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केएनपीपी) की 1,000 मेगावाट की पहली इकाई में खराबी आ जाने के कारण शनिवार शाम बिजली उत्पादन रुक गया। यह जानकारी रविवार को बिजली प्रणाली संचालन निगम लिमिटेड (पीएसओसीओ) ने दी।
पीएसओसीओ के मुताबिक, इकाई ने नौ मई को 6.38 बजे शाम काम करना बंद कर दिया।
इस इकाई में शनिवार को सर्वाधिक 873 मेगावाट तक उत्पादन हुआ।
देश में परमाणु बिजली संयंत्र संचालक ‘भारतीय परमाणु बिजली निगम लिमिटेड’ (एनपीसीआईएल) तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम में 1,000 मेगावाट क्षमता के दो रूसी संयंत्र लगा रही है।
प्रथम इकाई में नियंत्रित तौर पर श्रंखलाबद्ध परमाणु विखंडन की प्रक्रिया जुलाई 2013 में शुरू हुई है।
इसके बाद अक्टूबर 2013 को इसे दक्षिणी पॉवर ग्रिड से जोड़ा गया, लेकिन वाणिज्यिक बिजली उत्पादन 31 दिसंबर, 2014 को ही शुरू हो पाया।
दूसरी इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन मौजूदा कारोबारी साल के आखिर तक शुरू हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath