चेन्नई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट (केएनपीपी) के दूसरे 1000 मेगावाट इकाई को रखरखाव कार्य के लिए गुरुवार को बंद कर दिया गया। यह जानकारी पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने दी।
इकाई के दोबारा शुरू होने की तिथि अभी नहीं बताई गई है।
यहां 1 अगस्त को बंद की गई पहली इकाई के 5 नवंबर को दोबारा शुरू होने की संभावना है। इस इकाई को वार्षिक रखरखाव कार्य के लिए बंद किया गया था।
उसी तरह वार्षिक रखरखाव के लिए मद्रास एटोमिक पॉवर स्टेशन (एमएपीएस) को 30 जनवरी को बंद किया गया था। इस इकाई में बिजली उत्पादन दोबारा 18 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath