कुणाल के साथ झगड़ने से नहीं डरतीं सोहा

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। शादी के बाद अभिनेत्री सोहा अली खान की पहली फिल्म ’31 अक्टूबर’ के साथ उनके पति कुणाल खेमू की फिल्म ‘गुड्डू की गन’ 30 अक्टूबर को प्रदर्शित हो सकती है। वहीं उनका कहना है कि वह बॉक्स ऑफिस पर झगड़े से डरती नहीं है।

सोहा ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह रोमांचक होगा। हमारी शादी को छह महीने हो चुके हैं, हमें कुछ रोमांच की जरूरत थी। निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह फिल्म आसपास के दिनों में प्रदर्शित करेंगे। 31 अक्टूबर को हमारी फिल्में प्रदर्शित होने का सही समय है, क्योंकि फिल्म का नाम ’31 अक्टूबर’ है और शुक्रवार (30 अक्टूबर) उस तारीख के करीब है।”

उन्होंने कहा, “मैं कुणाल से और ‘गुड्डू की गन’ से नहीं डरती। मुझे लगता है कि उद्योग के लिए दो फिल्में काफी हैं। दोनों फिल्में अलग तरह की हैं।”

फिल्म ‘गुड्डू की गन’ कॉमेडी फिल्म है जबकि ’31 अक्टूबर’ 1984 के बाद पर आधारित एक ऐतिहासिक नाटक है।

सोहा ने कहा कि वह दिलचस्प फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता उनके लिए मायने नहीं रखती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493