बिहार : सिरफिरे ने 5 की हत्या कर जान दी

मुजफ्फरपुर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी गोली मार ली। मृतकों में हत्यारे की दो मासूम बेटियां भी शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बनिया गांव निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ डोनाल्ड पूर्व में राजाबाबू उर्फ हरिनारायण सिंह के घर काम करता था। कुछ दिन पूर्व हरिनारायण ने डोनाल्ड को हटाकर शिवदायाल साह को काम पर रख लिया। इससे डोनाल्ड नाराज था।

इस बीच डोनाल्ड की पत्नी भी घर से भाग गई थी। इसके प्रतिशोध में डोनाल्ड ने पड़ोसी हरिनारायण सिंह, उसकी पत्नी तथा शिवदयाल साह को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर आया और छह व चार साल की दो मासूम बेटियों की भी गोली मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों लड़कियों ने दम तोड़ दिया। पांच लोगों की हत्या कर देने के बाद डोनाल्ड ने खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।

मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, डोनाल्ड की पत्नी पिछले छह महीने से गायब है। डोनाल्ड पत्नी के गायब होने के पीछे हरिनारायण के परिवार का हाथ मानता था। इस कारण दोनों के बीच लंबे समय से तनाव था। बीते कुछ महीनों से डोनाल्ड की मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493