कुत्ते काटने के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

रामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिजलीफार्म निवासी 42 वर्षीय जगराज सिंह अपने बेटे गुरप्रीत और भाई गुरविंदर सिंह के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में जगदीश सिंह के कुत्ते ने जगराज सिंह को काट लिया। इसी बात को लेकर उन लोगों का जगदीश सिंह से विवाद होने लगा।

इसी बीच जगदीश सिंह के बेटे जगतपाल और पिंदा भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जगराज सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से गुरप्रीत भी घायल हो गया। गोली से घायल जगराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता और पुत्र फरार हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गुरप्रीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन के बाद पुलिस ने जगराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493