कुपवाड़ा में घुसपैठ नाकाम, जवान शहीद

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

सेना के श्रीनगर-मुख्यालय 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, “तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह और सैनिकों के साथ संघर्ष में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।”

अभियान अभी भी चल रहा है और घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493