श्रीनगर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शीतकालीन राजधानी श्रीनगर में कहा, “महिला के माता-पिता व पड़ोसियों ने लालपोरा कुपवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत में कहा है कि दीवर निवासी जफर अहमद खान तथा दर्दपोरा निवासी मंजूर अहमद लोन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।”
अधिकारी ने कहा, “इस शिकायत के आधार पर लालपोरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी (एफआईआर संख्या 74/16) दायर की गई।”
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, “महिला की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath