श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना का एक जवान शहीद हो गया।
रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एलओसी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से सशस्त्र आतंकवादियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया।
भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को भागने पर विवश होना पड़ा।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, “इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकवादियों को भागने पर विवश कर दिया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान रमेश यादव शहीद हो गया।”
dharmpath.com dharmpath