कुपवाड़ा में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी में 1 मरा, 3 घायल

श्रीनगर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सेना के शिविर के बाहर गोलीबारी की एक घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सेना के इसी शिविर पर गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने भीषण हमला किया था।

राज्य पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा जिले के पंजगाम गांव स्थित सेना के शिविर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पथराव करना शुरू कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पंजगाम सेना शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।”

अधिकारी ने कहा, “सुबह में मुठभेड़ खत्म होने के बाद शिविर के बाहर भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मारे गए आतंकवादी के शव की मांग करते हुए शिविर पर पथराव करना शुरू कर दिया।”

सेना ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भीड़ पर शिविर में मौजूद जवानों ने गोलाबारी की थी या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493