‘कुबूल है’ में मिठाई के लिए लड़ेंगे रितेश, पुलकित

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट को अपनी आगामी फिल्म ‘बैंगिस्तान’ की रिलीज का इंतजार है। दोनों इसके प्रचार के लिए जी टीवी के धारावाहिक ‘कुबूल है’ की कड़ी रंगत-ए-ईद में मिठाई को लेकर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे।

दोनों इसमें अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे। यह फिल्म दो आत्मघाती हमलावर हाफिज बिन अली ईश्वरचंद शर्मा (रितेश) और अल्ला रक्खा खान प्रवीण चतुर्वेदी (पुलकित) के बारे में है।

‘कुबूल है’ में जन्नत की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सुरभि ज्योति कहती हैं कि रितेश और पुलकित के साथ शूटिंग करना मजेदार था।

सुरभि ने एक बयान में कहा, “रितेश मिठाई की खींचतान करने वाले दृश्य की शूटिंग में अपनी लाइन (संवाद) भूल गए और पूछा कि ‘लाइन क्या है?’ जिससे हम सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493