गोल्फ : पोर्टर कप में हिस्सा लेंगे भारत के मडप्पा

न्यूयार्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता के 17 वर्षीय विराट मडप्पा नियाग्रा फॉल्स कंट्री क्लब में बुधवार से शुरू हो रहे प्रतिष्ठित पोर्टर कप गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले भारत के पहले गैर-पेशेवर खिलाड़ी होंगे।

मडप्पा इस समय भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) की ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे पायदान पर हैं।

चार दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अर्जेटीना, भारत और फ्रांस के दुनिया के शीर्ष गैर-पेशवर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें दुनिया के सर्वोच्च वरीय और पीजीए टूर पर 42 खिताब जीत चुके डेविड डुवाल भी शामिल हैं।

मडप्पा इस समय विश्व रैंकिंग में 47वें पायदान पर हैं। विश्व एमैच्योर गोल्फ रैंकिंग के आधार पर ही मडप्पा पोर्टर कप में जगह बनाने में सफल रहे।

इसी वर्ष अप्रैल में अमेरिका के सेज वैली में हुए जूनियर इन्विटेशनल में पांचवें स्थान पर रहे छह फुट दो इंच लंबे मडप्पा ने कहा, “इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेना सम्मान की बात है। पोर्टर कप अब तक खेला गया मेरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा और यहां जीत हासिल करना सबसे शानदार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493