कुब्रा ‘डॉली किटी और वो चमकते सितारे’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘सेक्रेड गेम्स’ के अभिनेता कुब्रा सैट ने कहा है कि वह अलंकृता श्रीवास्तव की ‘डॉली किटी और वो चमकते सितारे’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

कुब्रा ने कहा, “कोई भी व्यक्ति हमेशा दिलचस्प काम करने का अवसर चाहता है, ऐसा अवसर जो आपको अभिनेता के रूप में चुनौती देता हो। ‘डॉली किटी और वो चमकते सितारे’ एक दिलचस्प विषय है, और मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म युवाओं की कहानी है। इसमें भूमि पेडणेकर और कोंकणा सेन शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के पोस्टर में भूमि और कोंकणा को आंशिक रूप से पिंजरे के अंदर दिखाया गया है। इसमें भूमि हाथ में ग्लास लिए सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493