भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा की शक्तियों को छीनने के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के हिस्से के रूप में यहां भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, और सीबीआई में सरकार के बढ़ते हस्तक्षेप का विरोध किया।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और राज्य के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सीबीआई दफ्तर जाकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार का सीबीआई में दखल बढ़ गया है। सरकार ने राफेल विमान खरीदी मामले में हुए घोटाले को दबाने की कोशिश की है। सीबीआई निदेशक वर्मा को फिर उनके पद पर वापस किया जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493