कुरियन ने स्वामी से अगस्ता से जुड़े दस्तावेज पेश करने कहा

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा के उप सभापति पी. जे. कुरियन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि अपनी टिप्पणी को कार्यवाही से निकाले जाने से बचाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित जिन दस्तावेजों का जिक्र उन्होंने (स्वामी) सदन में बहस के दौरान किया था, उन्हें शुक्रवार शाम तक प्रस्तुत करें।

इस मुद्दे को कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने सदन में उठाया।

रमेश ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं, क्या कागजात अधिप्रमाणित किए गए हैं?”

इस पर कुरियन ने कहा, “मैंने निर्देश दिया है। उन्हें (स्वामी को) कागजात पेश करना है, नहीं तो जिस भी चीज का उन्होंने जिक्र किया है, वह सदन की कार्यवाही से निकाल दी जाएगी।”

कांग्रेस ने मांग की थी कि स्वामी ने अगस्ता वेस्टलैंड पर बहस के दौरान राज्यसभा में जिन दस्तावेजों का उल्लेख किया है, उसे वह प्रमाणित करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493