कुरुक्षेत्र जिला वेबसाइट को रास्ट्रीय वेब रत्न अवार्ड

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। कुरुक्षेत्र जिला वेबसाइट को देशभर में बेहतर कार्य करने पर रास्ट्रीय वेब रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

डिजिटल इंडिया के तहत दिए गए इस अवार्ड की श्रेणी में कुरुक्षेत्र को प्लेटिनम अवार्ड मिला है।

कुरुक्षेत्र को यह अवार्ड नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया अवार्ड समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया। अवार्ड को डीसी डॉ. एस. एस फुलिया ने ग्रहण किया।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र टीम की ओर से वेबसाइट को लोगो के लिए फ्रेंडली बनाने के लिए कई तरह के उत्कृष्ट कार्य किए गए। अवार्ड मिलने पर डीसी डॉ. एस. एस फुलिया ने कहा, “जिला प्रशाशन के लिए सुनहरा अवसर है। पूरी टीम के साझे प्रयासों से यह सम्मान मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493