कुर्दिश आतंकवादी समूह ने ली इस्तांबुल हवाईअड्डे हमले की जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी कुर्दिश फिरात ने कुर्दिस्तान फ्रीडम हॉक्स (टीएके) के हवाले से बताया, “टीएके ने सबिहा गोकेन हवाईअड्डे पर मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक विमान सफाईकर्ता की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।”

टीएके को कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) का समर्थक माना जाता है।

इस हमले में पांच विमान नष्ट हो गए।

टीएके ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरडोगन और उनकी सरकार को भी धमकी दी है कि वे अपने ही शहरों में शांति से नहीं रह पाएंगे।

टीएके ने कहा कि तुर्की में चल रही पर्यटन संबंधी और विदेशी कंपनियां विदेशी यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493