लखनऊ, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में गुनगुनी धूप रहेगी, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवाएं ठंडी बनी रहेंगी। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने व शीतलहर का असर और बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, आगरा में चार डिग्री, कानपुर में 6.1 डिग्री और इलाहाबाद में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath