कुशाल ने ‘बेहद’ के सेट पर लगी आग से जेनिफर को बचाया

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता कुशाल टंडन ने टीवी शो ‘बेहद’ के सेट पर अपनी सह-कलाकार जेनिफर विंगेट को आग से बचाया। दोनों जब एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे तो उसी दौरान सेट पर आग लग गई।

कुशाल और जेनिफर शादी के एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तभी मंडप में आग लग गई और यह नियंत्रण से बाहर हो गई।

सोनी चैनल के इस शो में अर्जुन की भूिमका निभा रहे अभिनेता ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह आग से जेनिफर को बचाते हुए दिख रहे हैं।

कुशाल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह जाना-पहचाना दृश्य है.. आप आग से एक लड़की को बचाते हैं..हमेशा इसे एक दृश्य के रूप में देखा या कल्पना की, लेकिन यह वास्तव में हुआ. जिस तरह से मैं दोनों बार दौड़ा..मैं घर जाने के दौरान इस वाडियो को देखकर हंस रहा हूं। लेकिन, वह समय डराने वाला था।”

अभिनेता ने कहा कि जेनिफर इस घटना से स्तब्ध होकर जड़ सी खड़ी हो गई थीं। ऐसे में वह तुरंत दौड़कर उनके पास गए और उन्हें बचाया। उन्होंने मजबूती और इस मौके पर सोचने-समझने की काबिलियत देने के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।

कुशाल ने अपनुे प्रशंसकों को मामूली रूप से जले अपने पैरों और गर्दन के बारे में भी बताया।

शो में माया का किरदार निभा रहीं जेनिफर की पीठ भी मामूली रूप से जल गई है।

जेनिफर ने ट्वीट किया, “पिछली शाम ‘बेहद’ के सेट पर जो हुआ वह अप्रत्याशित था। मामूली रूप से पीठ झुलस गई, जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। आप सबकी शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493