कानपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत

उस्मानपुर कॉलोनी निवासी तेजस मिश्रा, नौबस्ता बसंत विहार निवासी सुमित सचान, बर्रा निवासी किसलय मिश्र, बर्रा-2 के निवासी पुनीत प्रजापति और अंकित, इको स्पोर्ट्स कार से भौंती में आयोजित एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने गए थे। कार अंकित चला रहे थे। कार्यक्रम से सभी घर लौट रहे थे। देर रात पनकी थाना क्षेत्र के रूमा-भौंती हाईवे पर सरायमीता सर्विस लेन पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और यूकेलिप्टस के पेड़ से टकराई गई।

तेज गति में होने की वजह से कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने बताया कि अधिक खून बहने के कारण सभी की मौत हो चुकी है। युवकों के परिवार के लोग भी हैलेट पहुंच गए थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493