कुश्ती : रवि ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में जीता रजत

साल्वाडोर दे बाहिया (ब्राजील), 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान रवि कुमार ने यहां जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में रवि को अजरबैजान के माहिर अमिरास्लानोव से हार का सामना करना पड़ा। पिछले सभी मुकाबलों को दृढ़ता से पार करते हुए आए रवि खिताबी भिंड़त में अपने उच्च श्रेणी के प्रतिद्वंद्वि अमिरास्नोव का सामना नहीं कर पाए और उन्हें 10-0 से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के बयान में रवि ने बताया, “मुझे अंत में रजत पदक जीतने की खुशी है लेकिन इस टूर्नामेंट में मेरा लक्ष्य यह नहीं था। मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना था। मैं फाइनल में हारने से थोड़ा निराश हूं लेकिन यह अंत नहीं है मुझे बस अपना खेल और भी बेहतर करने की जरूरत है।”

रवि ने विश्व चैम्पियनशिप में काफी कड़ी मशक्कत करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के स्टीवन मिकिक को 12-8 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कनाडा के सैमुएल जागास को 9-5 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493