सोमवार को चीन के हीलोंगजियांग प्रांत में सीमांत उत्तर हाई स्पीड रेल का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही प्रांतीय राजधानी हार्बिन और एक अन्य शहर किकिहार के बीच यात्रा में लगने वाला समय तीन घंटे से घटकर 85 मिनट रह गया।
गत सप्ताह चीन के पूर्वी प्रांत शानदोंग के जिनान शहर और किंगदाओ को जोड़ने वाली रेल लाइन का काम शुरू हुआ है। इस परियोजना पर 60 अरब युआन (9.4 अरब डॉलर) निवेश होगा, जिसका 80 फीसदी हिस्सा स्थानीय सरकार बाजार से जुटाएगी। जबकि पहले परियोजना पर सर्वाधिक खर्च चीन रेल निगम ही करता था।
चीन ने 2015 की प्रथम छमाही में घरेलू रेल विकास में 265.1 अरब युआन से अधिक निवेश किया है, जो साल-दर-साल आधार पर 12.7 फीसदी अधिक है। इस दौरान नवनिर्मित 2,226 किलोमीटर मार्ग चालू किया गया।
चीन ने इस साल 8,000 किलोमीटर नया रेलमार्ग बनाने के लिए 800 अरब युआन खर्च करने का लक्ष्य रखा है।
इसका मतलब यह हुआ कि चीन को इस साल के अंत से पहले 5,000 किलोमीटर नए मार्ग का निर्माण करना है और उस पर 500 अबर युआन से अधिक खर्च करना बाकी रह गया है।
चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग में रेलवे विशेषज्ञ वांग मेंगशू ने कहा, “सरकार रेलवे के विकास के लिए काफी कोशिश कर रही है। साल की दूसरी छमाही में निर्माण कार्य में तेजी आएगी।”
dharmpath.com dharmpath