कृतिका सेंगर ने निकितिन धीर को चौंकाया

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में आस्तिक के रूप में नजर आ रहे अभिनेता निकितिन धीर उस समय हैरान रह गए, जब उनकी पत्नी और अभिनेत्री कृतिका सेंगर शो के सेट पर पहुंचीं। वह अस्वस्थ होने के बावजूद शूटिंग कर रहे थे।

कृतिका अपने पति निकितिन के साथ लंच के लिए पहुंची थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह बात साझा की।

कृतिका के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए निकितिन ने लिखा, “मैं अस्वस्थ था और यहां वह शूटिंग पर मुझे चौंकाने के लिए आईं, उर्जा वापस आ गई।”

‘नागार्जुन – एक योद्धा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है। इसमें अंशुमान मल्होत्रा और कीर्ति नागपुरे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493