कृति को स्टाइलिश लगती हैं सोनम, दीपिका, प्रियंका

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘हीरोपंती’ की अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को स्टाइलिश मानती हैं।

बात जब स्टाइल की आती है, तो वह किसी की नकल नहीं करतीं, लेकिन स्टाइल के मामले में फिल्म जगत में कुछ लोग उनके पंसदीदा हैं।

कृति ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि स्टाइल बहुत व्यक्तिगत चीज है। लेकिन मुझे सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लगती हैं।”

कृति जल्द ही ‘फॉक्स लाइफ’ के आनेवाले सप्ताहांत शो ‘स्टाइल एंड सिटी 3’ में नजर आएंगी। शो के एक एपिसोड में डिजायनर निश्का लूला कृति को एक नए ग्रंज स्टाइल में सजाती नजर आएंगी।

कृति कहती हैं कि वह कभी फैशन पर ध्यान देने वाली लड़की नहीं रही हैं। उन्होंने कहा, “यहां तक कि अब भी मैं चलन की पोशाकों की अपेक्षा आरामदायक पोशाकें पहनना पसंद करती हूं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हां, जिस समय मेरे पेशे में मुझे किसी विशेष रूप में दिखने की मांग होती है, उस समय तैयार होते समय मैं अपनी ओर से बेहतर लुक देने की कोशिश करती हूं। इसके लिए मैं भी अलग तरह के हेयरस्टाइल और मेकअप आजमाती हूं।”

खरीदारी के लिए कृति को दुबई पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493