रितेश को बनना है पिता जैसा

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख जैसे प्यार करने वाले पिता बनना चाहते हैं।

रितेश ने यह इच्छा मंगलवार को पिता विलासराव देशमुख की 70वीं वर्षगांठ पर जाहिर की।

विलासराव देशमुख का 2012 में निधन हो गया। वह दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। रितेश सहित उन्हें तीन बेटे हैं।

रितेश (37) ने ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो पापा। आप मेरे लिए जिस तरह के पिता थे, मैं वैसा ही अपने बेटे रिआन के लिए बनने का इच्छुक हूं। 70वीं वर्षगांठ।”

रितेश एवं उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के घर में नवंबर 2014 को बेटे की किलकारियां गूंजीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493