कृति सैनन ने पहली बार स्कूबा डाइविग की

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मालदीव में परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री कृति सैनन ने पहली बार स्कूबा डाइविंग की।

कृति ने कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा स्कूबा डाइविंग का पहला अनुभव और यह बेहतरीन रहा। सुमेर वर्मा आपको मिस कर रहे हैं। मैं यह करने में सहज रही क्योंकि आपने इसमें मदद की। पानी के मेरे डर से छुटकारा दिलाने में आपने मदद की।”

कृति ने आगे लिखा, “मैं अगली बार निश्चित तौर पर आपके साथ स्कूबा डाइविग करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493