देवदास बनना चाहते हैं मनीष गोयल

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष गोयल पर्दे पर देवदास की भूमिका निभाना चाहते हैं।

‘देवदास’ की कहानी बड़े पर्दे के लिए उपन्यास से रूपांतरित की जाती रही है। दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज यह भूमिका निभा चुके हैं।

मनीष ने कहा, “मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने में मजा आता है। ‘देवदास’ बनाना मेरा सपना है। उनकी कहानी मुझे उत्साहित करती है और इस किरदार को निभाने में हर रंग है। मैं ऑनस्क्रीन देवदास की भूमिका निभाना चाहता हूं।”

वह इन दिनों टीवी शो ‘तंत्र’ का हिस्सा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493