कृत्रिम टर्फ पर नहीं खेलेंगे द्रोगबा

मांट्रियल, 5 मार्च (आईएएनएस)। आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान दिदिर द्रोगबा घुटने की समस्या के कारण मेजर सॉकर लीग के तहत कृत्रिम टर्फ पर होने वाले मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।

द्रोगबा मेजर सॉकर लीग में मांट्रियल इम्पैक्ट टीम के स्ट्राइकर हैं।

क्लब के तकनीकी निदेशक एडम ब्राज ने कहा, “द्रोगबा सीजन की शुरुआत में हमारे लिए नहीं खेल सकेंगे। वह चोट की समस्या के कारण आर्टिफिशियल टर्फ पर नहीं खेल सकते।”

द्रोगबा अपनी टीम के लिए शुरुआती पांच में से चार मैचों में नहीं खेल सकेंगे। वह 19 मार्च को टोयोटा स्टेडियम में एफसी डालास के खिलाफ लीग में पदार्पण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493