मोदी ने बीजू पटनायक को जन्मशती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक को उनकी 100वीं जन्मशती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बीजू बाबू जनता के नेता और दूरदर्शी थे। उन्होंने जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। मैं उनकी जन्मशताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

बीजू पटनायक के बेटे और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी ट्विटर के जरिए अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महान नेता बीजू बाबू को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। ओडिशा को लेकर उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हूं।”

बीजू पटनायक का जन्म पांच मार्च, 1916 को और निधन 17 अप्रैल, 1997 को हुआ था। वह दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493