कृषक और चौरी चौरा एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके और गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम हो और यात्रियों के आरक्षण कन्फर्म हो जाए।

इस ट्रेनों मे लगेंगे अतिरिक्त कोच :

– 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 29 एवं 30 अप्रैल को लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

– 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस में 30 अप्रैल एवं 1 मई, को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

– 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस में 29 अप्रैल को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

– 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस में 30 अप्रैल को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493