कृष्णा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद कर्नाटक में बाढ़ की चेतावनी

बेंगलुरू, 13 जुलाई (आईएएनएस)। कृष्णा नदी में महाराष्ट्र से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद कर्नाटक के सीमावर्ती दो जिलों के कई गांवों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। कृष्णा नदी राज्य से होकर नीचे की ओर बहती है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “कृष्णा नदी के किनारे स्थित गांवों और बागलकोट तथा बेलागावी जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की चेतावनी दी गई है।”

बागलकोट जिले के उपायुक्त पी.ए.मेघन्नवार ने जमखंडी और बिलागी तालुकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

बागलकोट से एक बयान जारी कर मेघन्नवार ने कहा, “पड़ोसी राज्य के सतारा जिले में स्थित कोयना बांध से 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़े गए हैं। बांध से और पानी छोड़ने की स्थिति में किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए कदम उठा जा रहे हैं।”

पानी के आवक और नदी घाटी क्षेत्र की दृष्टि से कृष्णा नदी (1300 किलो मीटर) देश की चौथी सबसे बड़ी नदी है। यह महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के निकट पश्चिमी घाट से निकल कर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

यह नदी इन राज्यों की सिंचाई की मुख्य स्रोत भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493