जोहान्सबर्ग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो राबाडा इस साल के काउंटी सत्र में चार सप्ताह के लिए केंट के लिए खेलेंगे।
राबाडा को इस करार से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) लेना होगा।
चार सप्ताह में राबाडा केंट के लिए छह टी-20 मैच, दो एकदिवसीय मैच और एक प्रथम श्रेणी मैचों में खेलेंगे।
केंट ने बीते साल एक भी विदेशी खिलाड़ी के साथ करार नहीं किया था।
राबाडा वेस्टइंडीज में होने वाली तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद केंट से जुड़ेंगे। इस सीरीज का समापन 26 जून को होना है।
राबाडा ने इस साल काउंटी में खेलकर खुद को निखारने का फैसला किया है। यही कारण है कि वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में शामिल नहीं हुए।
dharmpath.com dharmpath