नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और शाम में फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम में हल्की बारिश की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 96 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath